आतंकवाद को समर्थन देने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। अफगानिस्तान ने कहा है कि इस हफ्ते की शुरुआत में संसद पर आतंकी हमले में पाकिस्तान के एक खुफिया अधिकारी ने तालिबान की मदद की थी। अफगान खुफिया सेवा के प्रवक्ता हासिब सिद्दीकी ने गुरुवार को बताया कि पाक खुफिया एजेंसी आइएसआइ के एक अधिकारी ने हक्कानी नेटवर्क को इस हमले को अंजाम देने में मदद दी। उधर, पाकिस्तान ने इस आरोप को गलत बताया है। गत सोमवार को अफगान संसद के बाहर आतंकी हमले में कई लोगों की मौत हो गई थी और 30 से ज्यादा घायल हो गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि पाक अधिकारी की पहचान बिलाल के तौर पर की गई है। हालांकि उन्होंने उसका पूरा नाम नहीं बताया। हमले में इस्तेमाल किया गया आत्मघाती कार बम पाकिस्तान के पेशावर में बनाया गया था। उन्होंने कहा, अफगानिस्तान के अधिकारियों को 10 जून को हमले की आशंका के बारे में बता दिया गया था और संसद में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।