फ्रांस हमला: सिर कलम कर अरबी भाषा में लिखा संदेश
(International)
दक्षिण-पूर्व फ्रांस के सेंट क्वेटिनो फैलेवे स्थित एक फैक्ट्री पर आतंकियों ने हमला कर एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर दिया और उस सिर पर अरबी भाषा में एक संदेश भी लिखा है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रारंभिक खबरों के अनुसार हमला करने वालों ने फैक्ट्री में आतंकी संगठन आईएस का झंडा भी लहराया है। इस मामले में फ्रांस के राष्ट्रपति का बड़ा बयान आया है, उन्होंने कहा है कि ये हमला एक आतंकी हमला है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग एक वाहन में सवार होकर फैक्ट्री में पहुंचे जिसके बाद धमका भी हुआ। स्थानीय अखबारों के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या की गई है उसका सिर आईएस के झंडे के साथ फैक्ट्री की फेंसिंग के पास पाया गया। हालांकि, अभी तक हमले में मरने वालों की संख्या का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। जिस फैक्ट्री पर हमला हुआ है वो गैस और कैमिक्लस बनाने का काम करती है। इसे संभावित आतंकी हमला माना जा रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।