अमीरात का विमान कोलंबो में आपात स्थिति में उतारा
(International)
सिडनी से दुबई जा रहे अमीरात के एक विमान एयरबस ए380 को शुक्रवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आपात स्थिति में उतारा गया। विमान के कॉकपिट में धुंआ दिखा था। इसमें 500 से ज्यादा यात्री सवार थे। भंडारनायके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की एयर नेविगेशन सर्विसेज प्रमुख क्रिशांति तिसेरा ने बताया कि विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। विमान के पायलट ने संकट के संकेत भेजे थे जिसके बाद सभी आपात सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि पायलटों ने कॉकपिट में धुंए की खबर दी थी लेकिन लैंडिंग के बाद विमान में कोई आग नहीं दिखी। इस विमान में छह बच्चों समेत 471 यात्री और चालक दल के 30 सदस्य सवार थे। इस घटना के बाद अमीरात एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, ष्सिडनी से दुबई जा रही अमीरात की उड़ान ईके413 को कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते कोलंबो की ओर मोड़ा गया। विमान सुरक्षित उतरा और यात्रियों को अमीरात की दूसरी उड़ानों से भेजा गया।ष्

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।