श्रीलंका में अगस्त में होंगे आम चुनाव
(International)

श्रीलंका के राष्ट्रपति सिरीसेन मैत्रिपाल ने शुक्रवार को संसद भंग कर दी। इसके साथ ही वहां अगस्त में नए संसदीय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि मैत्रिपाल ने संसद भंग करने संबंधी अधिसूचना पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। वर्तमान संसद का कार्यकाल अप्रैल 2016 तक था। अब तय समय से करीब आठ महीने पहले 225 सदस्यीय श्रीलंकाई संसद के लिए नए चुनाव कराए जाएंगे। राष्ट्रपति ने गत 23 अप्रैल को अपनी नई सरकार के 100 दिन पूरा होने पर संसद को भंग करने का वादा किया था। मैत्रिपाल ने संवैधानिक और चुनाव सुधारों को लागू करने के फैसले को रोक लिया है। हालांकि 19वें संशोधन के रूप में संवैधानिक सुधार को अप्रैल के अंत में मंजूरी मिल गई थी। जबकि चुनाव सुधार 20ए राजनीतिक दलों में सहमति नहीं बन पाने से लटक गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।