चीन की शीर्ष सैन्य अनुसंधान अकादमी ने घरेलू तकनीक से निर्मित भारत के मुख्य युद्ध टैंक (एमबीटी) अर्जुन की यहां सराहना की। उन्होंने कहा कि सशस्त्रबलों की इंजीनियरिंग जरूरतों पर ध्यान दिया गया है। बीजिंग स्थित अकादमी के उपकमांडर वरिष्ठ कर्नल लिउ देजांग ने कहा कि एमबीटी भारतीय परिस्थितियों के लिए काफी अच्छा है। लिउ ने कहा कि भारत ने अपने एमबीटी के निर्माण के लिए अच्छा काम किया है। अर्जुन टैंक ने पहले प्रोटोटाइप के जारी होने के बाद भारतीय सेना में शामिल होने और उन्नात संस्करण अर्जुन एमके-द्वितीय के लिए दो दशक का समय लगाया। भारतीय सेना में ब्रिगेडियर के समान ही लिउ चीन की सेना में वरिष्ठ कमाडंर हैं। उन्होंने भारत के बारे में कहा कि अच्छे पड़ोसियों में अच्छी समझ भी होनी चाहिए। दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान बढ़ना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।