मुंबई हमलों (26ः11) के मास्टरमाइंड जकी-उर रहमान लखवी के मसले पर उभरे गहरे मतभेद को खत्म करने के लिए चीन ने भारत के साथ बातचीत का प्रस्ताव रखा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में लखवी की रिहाई पर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रस्ताव रखा था, जिसे चीन ने वीटो का इस्तेमाल कर रोक दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुद्दे को चीनी नेतृत्व के समक्ष उठाया था। बीजिंग की ओर से अब जाकर इस पर बयान आया है। विदेश मंत्रालय के दक्षिण उन्होंने कहा, श्हम आतंकवाद के हर रूप का विरोध करते हैं, लेकिन बहुपक्षीय मंच पर इसे उठाने से पहले व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत होती है। इस मसले पर हमें और बात करने की जरूरत है, ताकि दोनों पक्षों के बीच बेहतर समझ बन सके व उस पर बेहतर तरीके से काम किया जा सके। हम ऐसा करने को तैयार हैं। दोनों देशों के विदेश मंत्रालयों के बीच आतंकवाद से मुकाबले पर बातचीत के लिए पहले ही एक तंत्र की स्थापना की जा चुकी है।श्
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।