नाइजीरिया में बोको हराम ने बरपाया कहर
(International)
नाइजीरिया में बोको हराम के आतंकियों ने बर्बर्ता का नंगा नाच करते हुए 150 लोगों की निर्मम हत्या कर दी। बताया गया है कि उत्तर पूर्वी नाइजीरिया के तीन गांवों में बोको हराम के आतंकियों ने घरों और मस्जिदों पर हमला कर 150 लोगों की हत्या कर दी। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि आतंकियों ने मस्जिदों में नमाज पढ़ते पुरुषों और बच्चों को मार डाला। इतना ही नहीं बोको हराम के आतंकियों ने घरों में खाना पकाती महिलाओं को गोलियों से भून दिया। मई में राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के सत्ता में आने के बाद इस आतंकी संगठन का यह भीषणतम हमला था। बोरनो राज्य के तीन गांवों पर दर्जनों आतंकियों ने धावा बोल दिया और लोगों का नरसंहार करने लगे। आतंकियों ने लोगों के घरों में आग लगा दी। शवों की गिनती करने वाले कुकावा गांव के कोलो नाम के एक निवासी ने बताया, बंदूकधारियों ने कम से कम 97 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। कोलो ने कहा कि उन्होंने मेरे सगे चाचा के परिवार को खत्म कर दिया। उन्होंने उनके साथ उनके पांच बच्चों को मार दिया और उनके घर को जला दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।