पीएम की रूस और पांच मध्य एशियाई देशों की यात्रा छह जुलाई से
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस और पांच मध्य एशियाई देशों की यात्रा पर छह जुलाई को रवाना होंगे। पीएम रूस में ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्रालय में सचिव नवतेज सरना ने संवाददाताओं को बताया कि मोदी छह जुलाई को उजबेकिस्तान के लिए रवाना होंगे।इसके अगले दिन वह कजाकिस्तान पहुंचेंगे। आठ और नौ जुलाई को वह रूस के उफा में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उनका दस जुलाई को एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। उसी दिन वह तुर्कमेनिस्तान रवाना हो जाएंगे। ग्यारह जुलाई को वह किर्गिस्तान पहुंचेंगे और अगले दिन ताजिकिस्तान जाएंगे।प्रधानमंत्री 13 जुलाई को स्वदेश रवाना होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।