फ्रांस ने शुक्रवार को विकिलीक्स संस्थापक जुलियन असांजे के शरण देने के अनुरोध को ठुकरा दिया। असांजे ने सीधे राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद को पत्र लिख शरण देने की अपील की थी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही विकिलीक्स ने ऐसे दस्तावेज सार्वजनिक किए थे, जिसमें यह बताया गया था कि अमेरिका ने फ्रांस के राष्ट्रपति समेत महत्वपूर्ण फ्रांसीसी नेताओं की जासूसी कराई थी। असांजे ने राष्ट्रपति ओलांद को लिखे पत्र में कहा था, श्मेरा जीवन खतरे में है। फ्रांस ही वह इकलौता देश है जो मुझ पर राजनीतिक इरादे से चलाए जा रहे अभियान के खिलाफ आवश्यक सुरक्षा मुहैया करा सकता है।श् इस पत्र को एक अखबार ने प्रकाशित किया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।