पाकिस्तान में भड़काऊ भाषण देने पर मौलवी को दस साल की सजा
(International)

पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी एक अदालत ने दूसरे समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर एक मुसलमान मौलवी को 10 साल चार महीने की कैद की सजा सुनाई है। बहावलपुर जिला के कैमपुर शहर में एक मस्जिद के मौलवी मौलाना अब्दुल गनी को कोर्ट ने शुक्रवार को जेल की सजा देने के अलावा उस पर साढ़े सात लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। मस्जिद में सुबह की नमाज के बाद भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने गनी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने भड़काऊ साहित्य बांटने के दोषी चार अन्य लोगों को भी तीन से साढ़े तीन महीने तक की जेल की सजा सुनाई और तीन लोगों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। पाकिस्तान में भड़काऊ भाषण देने और आतंकवाद फैलाने वाले मौलवियों के खिलाफ कार्रवाई करने का देशव्यापी अभियान चलाया गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।