आर्थिक संकट से निकलने की जद्दोजहद में लगे ग्रीस पर दुनियाभर की निगाहें टिक गई है। रविवार को होने वाले जनमत संग्रह के नतीजे यूरो जोन में इस देश का भविष्य तय करेंगे। प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने श्नाश् में वोट करने की अपील करते हुए बेलआउट के ब्लैकमेल को नकारने की अपील जनता से की है। दूसरी ओर, हर बीतते पल के साथ सरकार के रुख के प्रति लोगों का समर्थन घटता दिख रहा है। राजधानी एथेंस में सरकार के समर्थन में करीब 25,000 लोगों ने रैली निकाली। इससे कुछ ही दूरी पर करीब 20,000 लोग सरकार के विरोध में जमा हुए और श्हांश् के पक्ष में मतदान की अपील की। संकट के और गहराने की आशंका को देखते हुए ग्रीसवासी हां की तरफ रुख करते नजर आ रहे हैं। इधर, यूरोपीय संघ (ईयू)और अंतरराष्ट्रीरीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) ने जनमत संग्रह से पहले ग्रीस पर दबाव बढ़ा दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।