रूस में हो सकती है मोदी और शरीफ की मुलाकात
(International)
पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात रूस में हो सकती है। इन दोनों की यह मुलाकात मई, 2014 के बाद पहली बार होगी। सूत्रों की माने तो पीएमओ जल्द ही इसके बारे में सूचना जारी कर सकता है। पाकिस्तान सरकार के सूत्रों के हवाले से भी खबरें आ रही हैं कि नवाज भी इस मुलाकात को लेकर काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। पाकिस्तान सरकार को उम्मीद है कि इस मुलाकात में दोनों देशों के नेताओं के बीच अहम मुद्दों पर बातचीत हो सकती है । मोदी ने 16 जून को फोन पर नवाज शरीफ से 5 मिनट के लिए बात की थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।