आज रूस पहुंच रहे हैं पीएम मोदी
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स और शांघाई सहयोग संगठन एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर आज उफा पहुंच रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान यहां उनकी पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात हो सकती है। एससीओ सम्मेलन में भारत को इस संगठन की पूर्व सदस्यता दिए जाने की संभावना है। इस संगठन में फिलहाल छह देश - चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गीस्तान, उज्बेकिस्तान और ताजिकिस्तान शामिल हैं।भारत को इसमें अभी पर्यवेक्षक का दर्जा हासिल है। इस समूह का गठन परस्पर संपर्क सुविधाएं बढ़ाने, आतंकवाद के विरुद्ध सहयोग के विस्तार, ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग तथा व्यापार बढ़ाने और नशीली दवाओं की तस्करी से निपटने पर केंद्रित है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।