पाकिस्तान ने दी परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी
(International)
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर हमें खुद को बचाए रखने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा, तो हम करेंगे।’ आसिफ ने कहा कि एक विकल्प के रूप में परमाणु हथियार का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि अपने अस्तित्व पर आने वाले खतरों से मुकाबले के लिए है। उन्होंने कहा, हमें यह प्रार्थना करनी चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां सामने न आएं कि हमें इस विकल्प का इस्तेमाल करना पड़े। लेकिन यदि हमें अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इसकी आवश्यकता होगी तो हम इसका इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने भारत पर पाकिस्तान में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का यह कदम पाकिस्तान के साथ छद्म युद्ध जैसा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की रक्षा क्षमता मजबूत है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।