प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मध्य एशिया में तुर्कमेनिस्तान, भारत का अहम सहयोगी है। दोनों देशों के विचारों में समानता है। आज भारत और तुर्कमेनिस्तान आतंकवाद के खिलाफ साथ खड़े हैं। भारत-तुर्कमेनिस्तान के साझा बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने यह बातें कही। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दोनों देश ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी कल देर रात रूस के उफा से तुर्कमेनिस्तान पहुंचे । मोदी यहां शीर्ष नेतृत्व से वार्ता करने के अलावा महात्मा गांधी की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मोदी यहां एक मेडिसिन और योगा सेंटर का भी उद्घाटन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।