तापी गैस पाइपलाइन परियोजना पर पीएम मोदी का जोर
(International)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबंगुली बर्देमुखामेदेव के साथ रक्षा और पर्यटन समेत सात क्षेत्रों में समझौते किए। उन्होंने खासकर दस अरब डॉलर (करीब 6.34 खरब रुपये) की तापी गैस पाइपलाइन परियोजना को जल्द अमल में लाने पर दबाव बनाया। इन समझौते के बाद देर शाम प्रधानमंत्री मोदी तुर्कमेनिस्तान से किर्गिस्तान के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबंगुली बर्देमुखामेदेव ने शनिवार को व्यापक मुद्दों पर बातचीत करते हुए कहा कि इस समय विश्व की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण संकट और आतंकवाद है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण मध्य एशिया और स्थिर अफगानिस्तान में दोनों देशों के साझा हित रहे हैं। इसलिए हमारे क्षेत्र में आतंकवाद और कड्ढट्टरवाद को खत्म करने के साझा मकसद भी हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।