अमेरिका ने की रिंपोचे मौत मामले की जांच की मांग
(International)
अमेरिका ने चीन के लोकप्रिय तिब्बती नेता और बौद्ध भिक्षु तेंजिन देलेक रिंपोचे की जेल में संदिग्ध मौत मामले की जांच की मांग की है। रिंपोचे की रविवार को चीन में चेंगदू के चुआनडोंग जेल में मौत हो गई थी। वह 20 वर्ष जेल की सजा काट रहे थे। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, ‘देलेक रिंपोचे की मौत की खबर से बहुत दुख हुआ। वह वर्ष 2002 से एक राजनीतिक कैदी के तौर पर जेल में बंद थे। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि चीन रिंपोचे मामले की जांच कराएगा और मौत के कारणों का भी खुलासा किया जाएगा।श् कनाडा ने भी तिब्बती नेता की मौत पर दुख जताया है। अमेरिका, यूरोपीय संघ, मानवाधिकार संस्थाओं के अलावा अन्य कई देश भी रिंपोचे को रिहा करने की मांग करते रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।