भारतीय ड्रोन को गिराने का पाकिस्तान का दावा झूठा
(International)
विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि अपनी जमीन पर भारत का जासूसी ड्रोन मार गिराने का पाकिस्तान का दावा झूठा है. विदेश सचिव एस जयशंकर ने बताया कि ड्रोन की तस्वीर देखकर लगता है कि इसका डिजाइन चाइनीज है और यह बाजार में बिकने के लिए उपलब्ध है. भारत ने सीजफायर तोड़ने पर भी जबावी गोलीबारी की चेतावनी भी दी है. जानकारी के अनुसार कथित ड्रोन को पाकिस्तानी एजेंसियां ही चला रही थीं जो किसी वजह से हादसे का शिकार हो गया. लिहाजा शर्म से बचने के लिए पाकिस्तान ने भारत पर इल्जाम मढ़ दिया. जानकारों के मुताबिक, तस्वीर से लगता है कि ड्रोन भारत का नहीं है, बल्कि यह चीन में बना है. इसके बावजूद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत को तलब कर दिया है. विदेश सचिव ने कहा कि सीमापार से सीजफायर का उल्लंघन होने पर भारत जवाबी गोलीबारी से उसका जवाब देगा. गौरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से बार-बार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।