चीन निर्मित था पाकिस्तान में गिराया जाने वाला विमान
(International)
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर जिस ड्रोन को मार गिराने के बाद दावा किया गया था कि यह भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भेजा गया है, अब चीन की सरकारी मीडिया ने उसे आज अपने देश में बना बताया है। चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अखबार श्पीपल्स डेलीश् के मुताबिक इस ड्रोन की पहचान चीन निर्मित ‘डीजेआई फैंटम 3’ के रूप में की गई है। चीन के इस खुलासे से पाकिस्तान के लिए शर्मिंदगी की स्थिति बन गई है क्योंकि उसने जोर शोर से इसके भारतीय होने का दावा किया था। हालांकि भारतीय पक्ष की ओर से इसका खंडन भी किया जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त को बुलाए जाने के बाद कहा था कि तस्वीरों से यह ड्रोन चीन में बना लगता है।






Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।