अमेरिका के लुसियाना में आज फिल्म थियेटर के बाहर अज्ञात हमलावर द्वारा की गई फायरिंग दो लोगों की मौत हो गई है जबकि छह अन्य घायल हो गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक फिल्म थियेटर के बाहर फायरिंग करने वाले हमलवार ने खुद को भी गोली मार ली है। इस हमले के पीछे किसका हाथ है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर ने करीब 20 मिनट तक फायरिंग की। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस ने चारों ओर से घटनास्थल को घेर लिया और लागों को थियेटर से सुरक्षित निकालने में मदद की। राज्य के गवर्नर बॉबी जिंदल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि वह स्थिति पर निगाह बनाए हुए हैं और पुलिस से लगातार अपडेट ले रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।