न्यूयॉर्क में बैद्यनाथ की कुछ दवाओं पर प्रतिबंध
(International)

न्यूयॉर्क शहर के स्वास्थ्य विभाग ने आयुर्वेदिक दवाएं बनाने वाली भारत की प्रमुख कंपनी श्री बैद्यनाथ की कुछ दवाओं का इस्तेमाल तत्काल बंद करने को कहा है। विभाग ने एक बयान में कहा कि उसके कुछ उत्पादों में आर्सेनिक, लेड और पारे का स्तर बहुत ज्यादा पाया गया है जिससे वे दवाएं मानव के खाने के अनुपयुक्त हो गई हैं। यह भी कहा गया है कि जो लोग उन उत्पादों का सेवन कर रहे हैं उन्हें अपने चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए और लेड या अन्य हैवी मेटल का प्रभाव तो नहीं पड़ा इसकी जांच कराने पर विचार करना चाहिए। विभाग ने निवासियों को इन दवाओं को बेच रही दुकानों के बारे में प्रशासन को सूचना देने की सलाह दी है। विभाग ने इन दवाओं की बिक्री रोकने के लिए आदेश जारी किया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।