तेजी से बदल रहा है अफ्रीका-ओबामा
(International)


अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार केन्या पहुंचे बराक ओबामा ने शनिवार को अफ्रीका में बदलाव को जमकर सराहा। नैरोबी में एक व्यवसायिक सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अफ्रीका बदल रहा है। यह दुनिया में तेजी से विकास कर रहे क्षेत्रों में। गरीबी कम हो रही है। लोगों की आय बढ़ रही है और मध्यमवर्ग आगे बढ़ रहा है। उन्होंने युवा उद्यमियों की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि अफ्रीका वैश्िवक विकास का हब बने। इसके लिए सरकारों को यह सुनिश्चित करना होगा की भ्रष्टाचार नहीं पनपे। इस दौरान उन्होंने केन्या आने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि इस देश की यात्रा पर आने वाले वे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।