लीबिया में अगवा किए गए चार भारतीयों को आईएसआईएस के चंगुल से छुड़वा लिया गया है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। दोनों भारतीयों के नाम लक्ष्मीकांत और विजय कुमार हैं। दोनों सिर्ते विश्वविद्यालय में सुरक्षित वापस आ गए हैं। वहीं विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम बाकी के दो भारतीयों की सुरक्षित रिहाई के लिए प्रयासरत हैं। विदेश मंत्रालय इस मामले पर नजर बनाए हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने मीडिया को बताया है कि अगवा हुए भारतीय शिक्षकों में से दो हैदराबाद से और दो कर्नाटक के हैं। उनके मुताबिक अगवा भारतीयों में से तीन शिक्षक है जबकि एक सिर्ते यूनिवर्सिटी के किसी अन्य विभाग में तैनात था। उन्होंने कहा है कि वह इन सभी लोगों के परिजनों से लगातार संपर्क में हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।