पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर
(International)
पाकिस्तानी रेंजर्स ने एक बार फिर जम्मू के परगलाव और काना सेक्टर में सीजफायर तोड़ा. पाकिस्तान की ओर से लगातार मोर्टार दागे जा रहे हैं साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी भी की जा रही है.बीएसएफ के सूत्रों से जानकारी मिली है कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी सुबह 5.बजकर 40 मिनट पर शुरू हुई थी. जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया. अंतरराष्ट्रीय सूत्रों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घुसपैठियों को सीमापार करवाने के लिए पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई. गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से और खासतौर पर पिछले हफ्ते से पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।