पाकिस्तान में बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई और 7.5 लाख से ज्यादा प्रभावित हुए हैं। जबकि हजारों लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं जिन तक पहुंचने के लिए बचावकर्मी जूझ रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि बाढ़ पीडितों तक पहुंचने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बाढ़ से 7,52,274 लोग प्रभावित हुए हैं। एनडीएमए के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में 59, पंजाब में 22, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 20, बलूचिस्तान में 10 और गिलगिट बाल्टिस्तान में पांच लोगों की मौत हुई है। आपदा राहत एजेंसी ने बताया कि बाढ़ संबंधी दुर्घटनाओं में 61 लोग घायल भी हुए हैं। पाकिस्तान में पिछले महीने से शुरू हुई मानसूनी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और 2,747 घरों को नुकसान पहुंचा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।