सऊदी अरब के शाह सलमान छुट्टियां बीच में ही छोड़कर फ्रांस के रिवेरा से मोरक्को चले गए हैं। इसके साथ ही मिरानडोल बीच स्थानीय लोगों के लिए सोमवार को फिर से खोल दिया गया। बताया जाता है कि विरोध को देखते हुए सऊदी शाह ने यह फैसला किया है। हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इससे इन्कार किया है। अधिकारियों के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही शाह मोरक्को के टैंगरियर्स गए हैं। उल्लेखनीय है कि शाह सलमान 25 जुलाई को परिवार के साथ छुट्टी मनाने रिवेरा पहुंचे थे। उन्हें यहां तीन हफ्ते तक रहना था। एक हजार लोगों के साथ पहुंचे शाह की सुविधा के लिए फ्रांसीसी अधिकारियों ने बीच को बंद कर दिया था। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने अभियान चला रखा था जिसका डेढ़ लाख लोगों ने समर्थन किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।