आज नई स्वेज नहर का उद्घाटन
(International)


दुनिया की विशाल नहरों में से एक स्वेज नहर के नए हिस्से का उद्घाटन मिस्र में आज किया जा रहा है। अभी तक स्वेज नहर की लंबाई 102 मील और गहराई 26 फुट थी। विस्तार के बाद अब यह करीब 120 मील लंबी और 78 फुट गहरी हो गई है। यह नया हिस्सा स्वेज नहर के समानांतर बनाया गया है। इसकी लंबाई 22 मील है। इसके अलावा मौजूदा स्वेज नहर के 37 किमी हिस्से को गहरा और चैड़ा भी किया गया है। यह नहर लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। निर्माण के बाद से स्वेज नहर पार करने के लिए जल पोतों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब दुनिया का सबसे बड़ा जलपोत भी नहर से होकर गुजर सकेगा। स्वेज नहर मिस्र की कमाई का एक बड़ा जरिया भी है। मिस्र को सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा इसी नहर की कमाई से हासिल होती है। दुनिया का 10 फीसदी कारोबार स्वेज नहर के जरिए ही होता है। पुराने स्वेज नहर को बनाने में दस साल लगे थे और इसे 1869 में खोला गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।