नई स्वेज नहर पर शुरू हुआ यातायात
(International)
नई स्वेज नहर गुरुवार को यातायात के लिए खोल दी गई। बंदरगाह शहर इस्मालिया में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल सीसी ने भव्य समारोह के बीच इसका शुभारंभ किया। राजधानी काइरो के तहरीर चैक पर बड़ी संख्या में लोगों ने इसका जश्न मनाया। हवाई करतबों के बीच इस मौके का गवाह बनने के लिए कई देशों के नेता भी जुटे थे। भारत का प्रतिनिधित्व सड़क एवं राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया। फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव, जॉर्डन के किंग अब्दुल्लाह सहित कई अरब देशों के प्रमुख भी मौजूद थे। पुरानी स्वेज नहर के सामानांतर खोदी गई 72 किमी लंबी यह नहर भूमध्यसागर और लाल सागर को जोड़ती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।