पाकिस्तान में अब तक के सबसे बड़े बाल यौन शोषण मामले का खुलासा हुआ है। पंजाब प्रांत के एक गांव से 280 बच्चों के चार सौ अश्लील वीडियो बरामद किए गए हैं। ज्यादातर पीडित बच्चे 14 साल से कम उम्र के हैं। पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बाल सुरक्षा ब्यूरो के प्रांतीय प्रमुख सबा सदीक ने बच्चों से यौन दुर्व्यवहार की इस घटना को पाकिस्तान के इतिहास की सबसे बड़ी घटना बताया है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान में जबर्दस्त गुस्से की लहर है। लोग ट्विटर पर हैशटैग चाइल्डअब्यूज के साथ तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। यह मामला इस हफ्ते की शुरुआत में तब सार्वजनिक हुआ जब पीडित बच्चों के परिजनों ने गिरोह संचालकों की गिरफ्तारी के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।