भारत में आतंकी हमले में शामिल पाकिस्तानी नागरिक की गिरफ्तारी को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है। एनएसए स्तरीय वार्ता से पहले पाकिस्तान ने भारत से आरोप लगाना बंद करने को कहा। उसने कहा कि बातचीत के लिए भारत तरोताजा सोच के साथ आगे आना चाहिए। पाकिस्तान ने रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि भारत में अलगाववादी तेजी से बढ़ रहे हैं। इसीलिए भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ आरोप लगाने का पुराना खेल शुरू किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत समेत अपने पड़ोसियों के साथ शांति चाहता है। भारत को भी शांति वार्ता को लेकर गंभीरता दिखानी चाहिए। आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ विश्वास कायम करने के उपायों पर कदम उठाने को तैयार है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) की इस महीने बातचीत होनी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।