राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन को लेकर पाकिस्तान का अड़ियल रूख जारी
(International)



पाकिस्तान राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (सीपीसी) में जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को आमंत्रण नहीं देने के अपने अड़ियल रुख पर कायम है। पाक ने कहा कि इसको लेकर यदि भारत सम्मलेन का बहिष्कार करता है तो यह उसकी मर्जी है। किंतु इस पर पाक अपने रुख से नहीं हटेगा। भारत ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को नहीं बुलाने पर सम्मेलन में भाग लेने के पाका के आमंत्रण को ठुकरा दिया है। अखबार डान के मुताबिक, पाक के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार अयाज सादिक ने कहा कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाक की स्थिति स्पष्ट है। उनके मुताबिक, अगले माह होने वाले सीपीसी में पाक जम्मू-कश्मीर विधानसभा अध्यक्ष को नहीं बुलाएगा। सादिक सीपीसी के भी अध्यक्ष हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।