ओमान की एक निर्माण कंपनी के साथ करीब दो सौ भारतीय श्रमिक पांच महीने से बिना वेतन के काम कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ ओमान ने बुधवार को श्रमिकों के हवाले से बताया, श्हमारा वेतन पिछले पांच महीने से रुका है। हम इंतजार कर रहे हैं कि कंपनी हमें भुगतान करे लेकिन वे अपने वादों को पूरा करने में विफल हैं। इसके चलते यहां जीना काफी दूभर हो गया है। श्रमिकों ने भारतीय दूतावास से बकाए के भुगतान के लिए अपनी शिकायत दर्ज कराई है। श्रमिकों ने कहा, हमने दस अगस्त को भारतीय दूतावास से शिकायत की है। हम जाने के लिए तैयार हैं लेकिन हमें हमारे काम का भुगतान किया जाना जरूरी है। हम खाली हाथ लौट नहीं सकते हैं।श् उन्होंने बताया, श्कंपनी ने श्रमिकों से जाने को कहा है। वे हमारे बकाए का भुगतान करने को तैयार नहीं हैं।श् कंपनी की इब्री, मबेलाह, नखल और बाउशर में परियोजनाएं हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।