पेशावर सैन्य स्कूल के छह हमलावरों को मौत की सजा
(International)
पाकिस्तान तालिबान के छह दुर्दांत आतंकियों को सैन्य अदालत ने मौत की सजा सुनाई है। पिछले साल दिसंबर में सैन्य स्कूल पर हुए हमले को लेकर सजा सुनाई गई है। अदालत ने इस मामले में एक आतंकी को उम्रकैद की सजा भी सुनाई है। पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ ने इसकी पुष्टि की है। गौरतलब है कि पेशावर में सैन्य स्कूल पर हमला कर आतंकियों ने 150 लोगों की हत्या कर दी थी। इनमें ज्यादातर बच्चे थे। इस घटना के बाद आतंकी मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए पाकिस्तान की सरकार ने सैन्य अदालतों का गठन किया था। साथ ही, मौत की सजा की तामील पर लगी पाबंदी भी हटा ली थी। संवाद समिति शिन्हुआ के अनुसार, स्कूल पर हमला मामले को लेकर आठ के खिलाफ सैन्य अदालत सुनवाई कर रही थी। इस मामले के कई आरोपी फरार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।