पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को 69वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग और अच्छे पड़ोसी के संबंधों को बढ़ावा देना हमारे आपसी हित हैं। बातचीत के माध्यम से दोनों देशों के सभी द्विपक्षीय मुद्दों के समाधान की उम्मीद है। गौरतलब है कि पाकिस्तान एक ओर तो अपने पड़ोसी देश भारत के साथ मधुर संबंध भी चाहता है। वहीं, दूसरी ओर वह अपनी नापाक हरकतों से भी बाज नहीं आ रहा है। पिछले काफी समय से पाकिस्तान संघर्षविराम का उल्लंघन कर सीमा पर फायरिंग कर रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।