चीन के उत्तरी बंदरगाह शहर तियानजिन में खतरनाक रसायनों के गोदाम में हुए भीषण धमाकों से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। चीन के राष्ट्रपति ने कार्यस्थल की सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। विस्फोट स्थल के समीप एक स्कूल में शरण लिए लोगों को हटाया गया है। शनिवार को हवा का रुख बदलने से जहरीले रसायनिक अंश का हवा के साथ भीतरी हिस्सों की तरफ आने की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए लोगों को हटाया गया है। यह हालांकि साफ नहीं हो पाया है कि कितने लोगों को हटाया गया है। चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग ने कहा है कि बुधवार वेयरहाउस विस्फोट की जो कीमत चुकानी पड़ी है उससे अधिकारियों को सबक सीखना चाहिए। विस्फोटों में मरने वालों की संख्या पहले 85 बताई गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।