इस्लामिक स्टेट (आइएस) आतंकी समूह ने सिर्त शहर में चल रहे युद्ध के दौरान 12 लोगों का सिर कलम कर दिया और उन्हें क्रास पर लटका दिया। यह जानकारी शनिवार को मीडिया ने दी है। तटीय शहर सिर्त मारे जा चुके तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का गृह नगर है। इस शहर पर कब्जा जमाने के लिए मंगलवार से लड़ाई जारी है। लीबिया के एक शीर्ष राजनयिक ने शहर में नरसंहार की चेतावनी दी है। समाचार एजेंसी लाना ने बताया है कि जिन 12 लोगों का सिर कलम किया गया है वे स्थानीय योद्धा हैं। आइएस के साथ सभी पूर्वी सिर्त जिले में लोहा ले रहे थे। एजेंसी ने यह भी खबर दी है कि आइएस आतंकियों ने सिर्त के 22 अन्य नागरिकों को भी मौत के घाट उतार दिया है। मारे गए नागरिकों ने भी जिहादियों के खिलाफ हथियार उठा लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।