नौका में सवार 40 लोगों की दम घुटने से मौत
(International)

भूमध्यसागर में शनिवार को लीबियाई तट से दूर एक नौका में सवार 40 अवैध प्रवासियों की दम घुटने से मौत हो गई जबकि 320 को बचा लिया गया। बचाए जाने वालों में तीन बच्चे एवं 45 महिलाएं हैं। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इटली के तटरक्षक बलों ने मछली पकडने वाली एक ऐसी नौका पकड़ी जो लोगों से ठसाठस भरी थी और दम घुटने से उनमें 40 की मौत हो गई थी। बचाव कार्य में लगे इतालवी नौसैनिक पोत ‘सिगाला फुलगोसी’ के प्रमुख मासिमो टोजी ने कहा कि हो सकता है कि नौका में सांस लेने के लिए गैस खत्म हो जाने के बाद पीडितों की मौत हुई हो।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।