अमेरिका में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में करीब 68 भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। यूएस इमिग्रेशन एंड कस्टम एंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के मुताबिक इसमें से लगभग आधे लोगों को पिछले माह उस वक्त हिरासत में लिया गया था जब वह अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे थे। हिरासत में लिए गए ज्यादातर लोगों में से पंजाब के रहने वाले हैं। आईसीई की प्रवक्ता विरजिनिया काइस के मुताबिक इन सभी लोगों को अलग अलग दिनों में हिरासत में लिया गया। प्रवक्ता के मुताबिक अब इन्हें यहां पर हिरासत में रखने या फिर इन पर मुकदमा चलाने या फिर इन्हें भारत वापस भेजने पर निर्णय लिया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।