नेल्सन मंडेला के पौत्र पर दुष्कर्म का आरोप
(International)


दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पौत्र बूसो मंडेला को पंद्रह वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर मशादी सेल्पी ने बताया कि बूसो मंडेला (24) को गत शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया था। आगामी शुक्रवार को भी जोहानिसबर्ग मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेल्पी ने बताया कि जोहानिसबर्ग के उपनगर ग्रीनसाइड स्थित एक रेस्त्रां में गत 7 अगस्त को कथित रूप से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस को एक सप्ताह बाद हादसे की जानकारी मिली, जिसके बाद गत शनिवार को बूसो को गिरफ्तार किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।