सऊदी अरब में महिलाओं को मिला मतदान का अधिकार
(International)

सऊदी अरब में पहली बार महिलाओं वोट डालने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिया गया है। इसके लिए यहां पर मतदाता सूचि में महिलाओं के नामों को जोड़ने की प्रक्रिया भी जोर-शोर से शुरू हो गई है। जमाल अल-सादी और सफिनाज अबू अल-शामत मतदाता सूची में शामिल होने वाली देश की पहली महिलाएं बनीं। दोनों ने रविवार को मक्का और मदीना के चुनाव कार्यालय जाकर सूची में अपना नाम जुड़वाया। किंग अब्दुल्ला ने वर्ष 2011 में महिलाओं के चुनाव में शामिल लेने को मंजूरी दी थी। उनका कहना था कि शरिया के तहत जो भी संभव है, वह महिलाओं को अधिकार देना चाहते हैं। अभी तक सऊदी अरब में महिलाओं को कम अधिकार देने के लिए उसकी कई बार विश्व पटल पर आलोचना की जाती रही है। लेकिन इस फैसले के बाद अब इस सोच में बदलाव आ जाएगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।