चीन के विस्फोटों में टाटा की 5800 गाडियां क्षतिग्रस्त
(International)


टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली कंपनी जगुआर लैंड रॉवर (जेएलआर) ने कहा है कि चीन के तियानजिन पोर्ट पर हालिया विस्फोटों में 5800 गाडियों के क्षतिग्रस्त होने की संभावना है। यह उन तीन प्रमुख पोर्ट में से एक है, जिनके जरिए कंपनी अपनी व्हीकल का आयात करती है। विस्फोट के समय हाल में चीन लाई गईं 5800 गाडियां तियानजिन पोर्ट के विभिन्न ठिकानों पर लगी हुई थीं। कंपनी ने आज इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा है कि संभव है कि इन गाडियों में से अधिकांश क्षतिग्रस्त हो गई हों। हालांकि, अभी क्षतिग्रस्त वाहनों की सही संख्या बता पाना संभव नहीं है। कंपनी ने कहा है कि हम लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं और हमारी कोशिश अपने कस्टमर और बिजनेस पर इसके असर को कम करने की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।