आतंकवाद का मुकाबला भारत और मिस्र मिलकर करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मिस्र के राष्ट्रपति फतेह अल सिसी के बीच सोमवार को हुई मुलाकात में इस पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकी संगठनों को विशेष खतरा बताते हुए साझा लड़ाई पर रजामंदी पर जताई। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) अनिल वाधवा ने बताया कि रक्षा, व्यापार और निवेश के क्षेत्र में भी द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि सुषमा ने मिस्र के अपने समकक्ष सामेह हसन शुक्री से भी मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि मिस्र अफ्रीका में भारत का सबसे अहम व्यवसायिक साझेदार है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।