सुषमा स्वराज ने किया भारत में निवेश करने का आह्वान
(International)
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने जर्मनी दौरे पर वहां बसे भारतीय और गैर-भारतीय नागरिकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया है। बर्लिन में भारतीय राजदूत द्वारा आयोजित एक समारोह में उन्होंने कहा कि भारत में निवेश कर वह भी भारत में शुरू हुई विकास की यात्रा में भागीदार बनें। विदेश मंत्री ने कहा कि विदेशों में भारतीयों को सबसे बेहतर पड़ोसी माना जाता रहा है। भारत को इस पर गर्व है।विदेश मंत्री ने कहा कि जर्मनी में बसे भारतीयों की संख्या काफी है। ऐसे में उन्हें भारत में अधिक से अधिक निवेश करना चाहिए। केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एक वर्ष पूर्व भारत में बनी केंद्र सरकार ने विकास के पथ पर बढ़ते हुए 21 नई पहल की हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।