लीबिया में शरणार्थियों से भरी एक नौका डूबी
(International)
लीबिया के समुद्री तट पर शरणार्थियों से भरी एक नौका के डूब जाने से करीब 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक, नौका में करीब 400 लोग सवार थे। नौका के पलट जाने से कई लोग फंसे हुए है। अब तक लीबिया के तट रक्षक बलों ने 201 लोगों को बचाया है, जिनमें से 147 को अवैध रूप से सरबथा में प्रवेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। लीबिया तट के पास से बुधवार को नावों से 55 शव बरामद किए गए। इतालवी तटरक्षक बल ने बताया कि बचाव दल ने करीब तीन हजार प्रवासियों को सुरक्षित बचाने में भी कामयाबी पाई है। यूरोपीय संघ के ट्राइटन अभियान में हिस्सा ले रहा स्वीडिश जहाज पोसेडियम ने तीन नावों से ये शव निकाले। इनमें महिलाएं और बच्चे भी हैं। फिलहाल इनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।