उष्णकटिबंधीय तूफान एरिका के कहर से कैरेबियन द्वीप डोमिनिका में कम से कम 20 लोगों के मरने और कई लोगों के लापता होने की खबर है। डोमिनिका के प्रधानमंत्री रूजरवेल्ट स्केरिट ने इसे राष्ट्रीय आपदा बताते हुए 20 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि तूफान में सैकड़ों घर, सड़क, पुल आदि ध्वस्त हो गए हैं। डोमिनिका को एक बार फिर नए सिरे से शुरुआत करनी होगी। संचार मंत्री इयान पिन्नर ने एक रेडियो चैनल को बताया कि बचाव दल ने अब तक 14 शव बरामद किए हैं और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। बारबाडोस स्थित कैरेबियन आपदा एवं आकस्मिक प्रबंधन एजेंसी के अनुसार डोमेनिका में 30 से अधिक लोग लापता हैं। एजेंसी ने बताया है कि मृतकों में ज्यादातर डोमेनिका के पेटिटे सवान्ने इलाके के निवासी थे। 72 हजार की आबादी वाले डोमिनिका में इससे पहले 1979 में दाविड तूफान की चपेट में आकर 32 लोग मारे गए थे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।