भारतीय कनाडाई को मिलेगा 9.92 लाख रुपए का हर्जाना
(International)

कनाडा के एक कोर्ट ने एक भारतीय कनाडाई सामाजिक कार्यकर्ता को अवैध ढंग से गिरफ्तार करने के एवज में 15 हजार डॉलर (करीब 9.92 लाख रुपये) बतौर हर्जाना देने का आदेश दिया है। मांट्रियल के सामाजिक कार्यकर्ता जग्गी सिंह ने गिरफ्तारी को लेकर दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। पुलिस ने मार्च 2007 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस रैली में भाग लेने पर सिंह को पांच दिनों तक गिरफ्तार रखा था। क्यूबेक के कोर्ट के जज मिकेलाइन पेराल्ट ने अपने आदेश में कहा कि सिंह के अधिकारों को उल्लंघन हुआ है। दोनों अधिकारी हर्जाने के तौर पर 15 हजार डॉलर सिंह का दें। कोर्ट में पुलिस अधिकारियों ने गवाही दी कि रैली में भीड़ का रवैया शत्रुतापूर्ण था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।