ब्रह्मा मंदिर धमाका मामले में पहली गिरफ्तारी
(International)



थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के ब्रह्मा मंदिर धमाके में शनिवार को पहली गिरफ्तारी की गई। पूर्वी बैंकॉक के नोंगचोक जिले के एक अपार्टमेंट पर छापा मारकर पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध के घर से बम बनाने की सामग्री और कई देश के पासपोर्ट बरामद किए गए। स्थानीय मीडिया ने संदिग्ध को तुर्की का नागरिक एदम कारदाग बताया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है। गौरतलब है कि मंदिर के बाहर 17 अगस्त को हुए धमाके में 14 विदेशी नागरिकों सहित 20 की मौत हो गई थी और 127 अन्य घायल हो गए थे। थाइलैंड में यह अब तक का सबसे भीषण धमाका था। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध का स्केच जारी किया था। बताया जाता है कि गिरफ्तार व्यक्ति का हुलिया उस संदिग्ध से मिलता-जुलता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।