श्रीलंका में 32 साल बाद तमिल को दिया विपक्ष के नेता का दर्जा
(International)
तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) को श्रीलंका की संसद में गुरुवार को मुख्य विपक्षी दल घोषित किया गया। श्रीलंका की मुख्य तमिल पार्टी टीएनए 17 अगस्त को हुए चुनाव में 16 सीटों पर जीत दर्ज कर तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। पार्टी नेता 82 वर्षीय आर सम्पंतन विपक्ष के नेता होंगे। 32 साल बाद श्रीलंका में अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के किसी नेता को यह दर्जा मिला है। इससे पहले 1977 में तमिल यूनाइडेड लिबरेशन फ्रंट (टीयूएलएफ) के नेता अप्पापिल्लई अम्रतालिंगम विपक्ष के नेता बने थे। वे 1983 तक इस पद पर रहे। 1983 में तमिलों के लिए अलग देश की मांग को लेकर टीयूएलएफ के सदस्यों ने शपथ नहीं ली और संसद का बहिष्कार किया था। इसके बाद से सिंहली बहुल श्रीलंका में तमिल राजनीतिक तौर पर उपेक्षित ही रहे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।