सऊदी अरब में सात भारतीय लापता
(International)
यमन में मंगलवार को सऊदी अरब की अगुआई में गठबंधन सेना के हमले की चपेट में आने के बाद सात भारतीय नागरिक लापता हैं। स्थानीय नागरिकों और मछुआरों ने बताया कि फाइटर जेट्स द्वारा दो बोट्स को निशाना बनाया गया। हमला पश्चिमी यमन के अल-हुदायदाह पोर्ट के नजदीक अल-खोखा में हुआ। जिबूती स्थित भारतीय एंबेसी के एक अधिकारी ने पहचान जाहिर न करने की शर्त पर कंपदपाइींेांत.बवउ को बताया कि खाने का सामान ले जाने वाली दो बोट्स को निशाना बनाया गया। हवाई हमले का निशाना बनी एक बोट का नाम श्मुस्तफाश् था, जिस पर नौ लोग सवार थे, जिनमें छह जिंदा बच गए हैं, जबकि तीन लापता हैं। इस बोट से बच गए लोगों में 2 घायल हैं। दूसरी बोट पर 11 लोग सवार थे, जिनमें से सात लोग बच गए हैं और चार लापता हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।