चिली में आज सुबह जबरदस्त भूकंप
(International)
साउथ अमेरिकी देश चिली में आज सुबह जबरदस्त भूकंप आया। इसकी तीव्रता 8.3 बताई जा रही है। भूकंप के कारण चिली की राजधानी सेंटियागो में कई बिल्डिंग्स को नुकसान होने की खबर है। वहीं, शहर के निचले इलाकों में समुद्र का पानी भर गया है। लगातार आए भूकंप के तीन झटकों के कारण ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। चिली सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी कर तटीय इलाकों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि 2010 के बाद लगातार इतनी तीव्रता के झटके आए हैं। भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार बुधवार शाम 7.54 बजे महसूस किए गए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।